शिक्षण प्रशिक्षण (दिन 8-14)
24 जून 2024, सोमवार
आज मुझे सिर्फ नवी कक्षा में जाना था। नवीं कक्षा में 'झटपट और नटखट' नामक पाठ सीखा रहा था। कई छात्र कक्षा में ध्यान देते हुए भी जब प्रश्न पूछे जाते है तब उत्तर देने में असमर्थ रह जाते हैं ।लेकिन गतिविधि सब ढंग से करती है ।कभी-कभी छात्र ज़ोर से चिल्लाते हैं तो मेरी आवाज ऊंची करना पड़ती है। यह मेरे लिए कठिन ही बन जाती है ।आजकल कक्षा प्रबधन और बच्चों को आसानी से सीख पा रहा है।
25 जून 2024,मंगलवार
आज का दिन मुझे आठवी एवं नवीं कक्षा में जाना था ।आठवीं कक्षा में 'शाहंशाह अकबर को कौन सिखाएगा' नामक पाठ और नवीं कक्षा में 'झटपट और नटखट' नामक पाठ सीख रहा था ।नवीं कक्षा के छात्र हिंदी में ज्यादा कमज़ोर लगते हैं ।लेकिन आठवीं कक्षा के छात्र हिंदी में आगे हैं ।आठवीं कक्षा के छात्र सारी गतिविधियों में मैं भागीदारी दे रही है और अपनी शक को सुधारने की कोशिश भी करती है ।
विद्यालय में कई प्रतिस्कथापना कक्षाएं आती है तब मुझ ज्यादातर पांचवें सातवें कक्षाएं मिलती है। वहां जाकर बच्चों को छोटा-छोटा कार्यक्रम देती है और उन्हें सक्रीय बना देती है।
26 जून 2024, बुधवार
आज भी मुझे आठवी एवं नवीं कक्षा में जाना था। दोनों कक्षाओं में सिखाए जाने वाले पाठ योजना और सहयोग सहायक सामग्री तैयार करके कक्षा में गई। आठवीं कक्षा की छात्र प्रश्न हिंदी में पूछने पर असमर्थ रहती है उसे क्या ,क्यों, कैसे ,कब आदि प्रश्न वाचक शब्द पता नहीं है। नवीं कक्षा के छात्र ने आज एक शिकायत किया कि हिंदी में कहीं जानेवाले बात समझने में तकलीफ़ होती है।हमसे यही आदेश दी गई है कि हमें हिंदी में कक्षा चलना चाहिए इसलिए हम भारी संगत में पड जाती है।
विद्यालय में कई कार्यक्रम दोपहर भोजन समय में होता है। 1:00 से 1:30 तक कई कार्यक्रम होता है, जैसे वचन कार्यक्रम ,प्रश्नोत्तरी आदि ।हम छात्र अध्यापिकाओं को इस कार्यक्रम का निगरानी करने के लिए नियुक्त की गई है हम खुशी-खुशी इस काम में लग जाती।
27 जून 2024,गुरुवार
आज का दिन मुझे कोई भी कक्षा में नहीं जाना था। इसलिए मैं नियुक्त क्लास में बैठकर अपना काम कर रहा था। लेकिन बीच-बीच में कई प्रतिस्कथापना कक्षा आई है ।वहां जाकर उसे कक्षा के छात्रों को कुछ गतिविधि देखकर उन्हें कक्षा में सक्रीय बना देती है। आज पांचवी कक्षा के छात्रों को खेल मैदान में लाकर उन्हें खिलवाया। क्योंकि वहां की खेल अध्यापक आज छुट्टी लिया था ।यह एक अनोखासा अच्छा अनुभव था ।छात्रों को विभिन्न खेल में लगा दिया तो छात्र बहुत खुश हो गए थे।
28 जून 2024,शुक्रवार
आज मुझे सिर्फ आठवीं कक्षा में जाना था। आठवीं कक्षा में 'शहंशाह अकबर को कौन सिखाएगा' नामक पाठ सीख रहा था। आज का पाठ का अंतिम कालांश चल रहे थे। कक्षा चलने के लिए आवश्यक सहायक सामग्री लेकर कक्षा में गई।आज छात्र कक्षा में ध्यान देती थी और बीच में कई सवाल पूछ रही थी। गतिविधि कार्ड दल में विभाजित करके दिया और इससे छात्रों ज्यादा सक्रिय होकर अपने गतिविधि समय पर पूरी करने की कोशिश में लग जाती है ।अंत में संक्षिप्तीकरण करते समय छात्र कई सवाल पूछता है और साथ ही अनुवर्ती कार्य लिख देती है।
1जुलाई 2024, सोमवार
आज का दिन मुझे सिर्फ नवीं कक्षा में जाना था। नेवीं में 'झटपट और नटखट' नामक पाठ सिखाया। इसके लिए पाठ योजना और अआवश्कय सहायक सामग्रियां तैयार करके कक्षा में प्रवेश किया। कक्षा की छात्रा आज ध्यान दे रही थी ।प्रश्न पूछने पर सही उत्तर भी दे रही थी ।जो भी प्रश्न उन्हें शंका लगती है उन्हें पूछ कर अपनी शंका दूर करती है। पाठ योजना इस प्रकार पूरी करने में मुझे ।आजकल कोई कठिनाई ही नहीं लगती। ठीक समय पर पाठ योजना पूरा करने में भी समर्थ हो गई है। मुझे आज भोजन परोसने का अवसर मिल गई ।हमारा अध्कोयापक कुछ प्रश्न पत्र के मार्ग का आंकन करने के लिए मदद किया।
2 जुलाई मंगलवार 2024
आज का दिन मुझे आठवी एवं नवीं कक्षाओं में जाना था। दोनों कक्षाओं के लिए पाठ योजना तैयार करके कक्ष में प्रवेश किया ।आज छात्र कक्षा में ध्यान दे रही थी। मैं आठवीं कक्षा के छात्रों नोट दिया।तभी छात्र ध्यानपूर्वक लिख दिया। आज मैं आठवीं कक्षा में श्यामपट कार्च अच्छा ढंग से किया। जल्दी-जल्दी लिख रही थी फिर भी मेरी लिखावट ठीक तरह से आ रही थी। आज प्रतिस्थापना कक्षा के लिए पांचवी कक्षा में गया। छात्र बहुत शोर मचा रहे थे। उन्हें कैसे भी करके चुप कराया ।आज दोपहर में भोजन परोसने के लिए भी गयी।