शिक्षक प्रशिक्षण सत्र 2। दिन 1-7

12 जून 2024 , बुधवार 

    आज हमारे शिक्षक प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र की शुरुआत हो गया। हमारे लिए कक्षा नियुक्त नहीं हो रही थी इसलिए हमें विद्यालय के हिंदी अध्यापकों के पास जाकर निर्देशित कक्षा का टाइम टेबल ले लिया मुझे आठवीं एफ और नवीन कक्षाएं निर्देशित की गई थी आज आठवीं एफ में पहलीबार छात्रों को अक्षर सिखाया कुछछात्र को हिंदी अक्षर तक नहीं आता मैंने उन्हेंश्रुतलेख दिया । दोपहर भोजन परोसने केलिए गया।

13 जून 2024, गुरुवार 

     आज गुरुवार है और मुझे कोई भी कक्षा में क्लास नहीं है। इसलिए मेरे पास अपने काम करने के लिए काफी वक्त रहा है। सवेरे ही सभा कार्यक्रम के पहले हम छात्राध्यापकों को यह काम दिया गया है कि हम छात्रों को ढंग से प्रवेश किया जाए। दोपहर भोजन के समय छात्रों को भोजन देने में लग गए। विद्यालय के ज़्यादातर बच्चे विद्यालय खाना कहते हैं श्याम 3: 30 के समय छात्रों को एक ही रेखा में बाहर जाने की मदद करने की काम आए। आज का दिन इस प्रकार बीत गए। 

14जून 2024, शुक्रवार 

आज मुझे सिर्फ आठवीं कक्षा में जाना था। इसलिए आठवीं कक्षा की पाठयोजना तैयार कर दिया गया। आठवीं कक्षा के ज्यादादोत्तर छात्र अनुशासित है। कुछ ही लोग कक्षा में परेशानी किया। छात्र ध्यान से कक्षासुनते हैं। और  बीच-बीच सवाल भी करते हैं। जब गतिविधि के लिए एक्टिविटी काट दिया गया तब के उत्सुक होकरकार्ड भर देने में लग गए। कक्षा संभालना मुझे उतना मुश्किल सा नहीं लगता। श्याम  पर लिखावट को कोई बदलाव नहीं आया। आज मुझे एकबात समझ में आया कि अधिकाधिक व्याख्यादेने की जरूरत नहीं है। जिससे बच्चे भी ऊब जाते और अध्यापक को थकान भी आते।

15जून 2024 शनिवार 

हमारे विद्यालय में आज भी कार्य दिवस था आज का कार्य बुधवार के टाइम टेबल के अनुसार चल रहे
 थे। इसलिए मुझे आठवी एवं नवी कक्षा में जाना था आज दोपहर तक की स्कूल कार्यरत रहा। आज पहली बार नवी कक्षा में प्रवेश किया कक्षा अध्यापिका का सलाह यह था कि बच्चों को अक्षर सीख दे इसलिए मैंने कुछ शब्दों का श्रुतलेख दिया उसे कक्षा में काफी शानदार छात्र थे। आठवीं कक्षा के छात्र कक्षा में सक्रिय योग में भागीदारी देती है।लेकिन हिंदीमें उत्तर देने के लिए पीछे रह जाते हैं मैं पहले से ज्यादा आसान तरीके में अच्छा लेने में सक्षम हुई है। चार्ट दिखने मुझे पहले पसंद नहीं था लेकिन अब चार्ट प्रस्तुत करने में मज़ा आता है। आठवीं कक्षा के एक छात्र अक्षर लिखने में कमजो़र है उसे हिंदी सीखने की बहुत मनपसंद है यह देखकर मुझे खुशी हुई।

18 जून 2024, मंगलवार 

     आज मुझे नेट परीक्षा होने के कारण मैं विद्यालय से छुट्टी ले लिया। 

19 जून 2024, बुधवार 

    आज मुझे आठवीं एफ एवं नवी में जाना था। पाठ योजना एवं सहायक सामग्री  तैयार कर दिया ।कक्षा में कुछ छात्रों को देखकर ऐसे लगता है कि वह पठना चाहता है लेकिन उसे लिखना एवं पढ़ना नहीं आता। सुनकर ग्रहण करने की क्षमता भी नहीं है ।गतिविधि आदि छात्र ढंग से करते हैं कक्षा में जब प्रश्न पूछते हैं तो एक अपेक्षित उत्तर रहते हैं मेरे मन में ,लेकिन कभी-कभी छात्रों के उत्तर सुनकर मैं चौंक जाती है ।आज भी भोजन परोसने के लिए रसोई में गई। आजकल छात्रों को लाइन में बाहर भिजवाने की काम भी हमें है। तो यह करने में कुछ समय लग जाती है  तो इसके बाद विद्यालय से रवाना हो जाती है।

20 जून 2024 ,गुरुवार 
 
    आज मुझे किसी भी कक्षा में नहीं जाना था। इसलिए जो भी समय निकाला उसे मैं पाठ योजना और सहायक सामग्री लिखने मे उपयोग किया। लेकिन विद्यालय से संबंधित कुछ काम मिल गए उसे भी कर दिया ।इसके बाद दोपहर में भोजन परोसने के लिए गए।

Popular posts from this blog

SCHOOL INDUCTION ORIENTATION