शिक्षण प्रशिक्षण दिन (15-19)
दिन: 15
तारीख:13नवंबर 2023सोमवार
आज एक हफ्ते के विराम के बाद नियमित दिनचर्या चालू हुआ। आज मुझे दो अवधि आठवीं कक्षा में जाना था ।आज बच्चे अपने अनुक्रमांक की गिनती ढंग से किया ।हिंदी में जो भी बच्चे गिनती करने में असमर्थ रहे थे वे किताब देखकर बताने की कोशिश किया। राखी हमेशा की तरह कक्षा में परेशान करते रहे ।पार्वती और अनुप्रिया नामक दो छात्र कक्षा में सक्रिय रूप से भागीदारी दिया। दोहे के अध्ययन करते समय परोपकार के बारे में पूछा तो कुछ लोग कहा कि वह बिना कुछ मांगी परोपकार करते हैं ।यह सुनकर बहुत अच्छा लगा।
दिन 16
तारीख:14 नवंबर 2023 मंगलवार
आज का दिन मुझे आठवी एवं नवीं कक्षामें जाना था।आठवीं कक्षा में 'इस बारिश में' कविता सिखाया एवं नवीन कक्षा में 'तूफानों की और घुमा दो नाविक' कविता सिखाए। दोनों कक्षा में चार्ट भी प्रस्तुत किया।
आठवीं कक्षा के छात्र सकारात्मक रूप से प्रतिक्रिया दे रहे थे ।बारिश के बारे में पूछा तो अपनी राय भी दिया।लेकिन नवीं कक्षाके छात्र कक्षा में कल हलचल मचा रहे थे ।नवीं कक्षा के छात्र को में आज संभाल नहीं पाया। एक बात आज मैंने जाना कि बच्चों को अधिक व्याख्या देने से ज्यादा उससे बातें इकट्ठा करना चाहिए ताकि वह बात ढंग से समझ सके। आज स्कूल में एक सांप आया। एक पेड़ से लटक रहे थे ।फिर बहुत कोशिशों के बाद उसे वहां से भगाया।
दिन 17
तारीख:15 नवंबर 2023 बुधवार
आज मैं आठवीं कक्षा में 'इस बारिश में' कविता सिखाया। सब बच्चे चुप बैठे थे। जो भी छात्र कक्षा में परेशान कर रहे थे उसे वहां से बदलकर अन्य सीट में बिठा दिया। अलफिना नामक एक छात्र प्रश्न पूछने पर जवाब देनेके लिए असमर्थ रहे।लेकिन उससे ही उत्तर निकलवाया। आज मैं बच्चों को शब्द की उच्चारण के बारे में सिखाया था ।अक्षर कई छात्र गलत तरीके से प्रयोग कर रहे थे ।उसको सुधारने में मदद किया।
दिन18
तारीख :16 नवंबर 2023 गुरुवार
आज मुझे नवीं कक्षा में जाना था ।वहां जाकर मैं 'तूफानों की ओर घुमा दो नाविक 'नामक कविता का अध्ययन कराया ।कक्षा में बच्चे थोड़ा शोर मचा रहेथे। कविता को लेकर थोड़ा भ्रम में था। कविता में कई बिंबों का प्रयोग हुआ था। इसलिए समझने में थोड़ा समय लग गया ।नवी कक्षा के छात्र आधा समय कक्षा में परेशानी करते रहते लेकिन ध्यान भी देते थे। इसलिए कभी संभालने में मुश्किल सा लगा। कठिन अवधारणा को सीख कर जब बच्चे समझ आते थे तो मन ही मन मझे प्रसन्नता मिल।
दिन 19
तारीख :17 नवंबर 2023शुक्रवार
आज स्कूल को दोपहर छुट्टी मिली थी। लेकिन मुझे नवीं कक्षा में दूसरी अवधि पर जाना था। कक्षा के आधे छात्र आईटी परीक्षा के लिए गए थे।इसलिए कक्षा में अधिक छात्र नहीं थे। जो भी छात्र कक्षा में वे सक्रिय रूप से भागीदारी दे दिए। मुझे लगा कि मेरा व्याख्या करने की क्षमता बढ़ गई और साथ ही श्यामपट्ट करना आसान हो गया। जब मैं अपने कुछ सामान लेकर एक कक्षा से दूसरी कक्षा में जा रही थी तब वैगा नामक एक छात्र आकर मेरी सहायता करने की सिफारिश किया जिसे मैं इनकार किया लेकिन मुझे बहुत अच्छा लगा।